थप्पड़ ! अरविंद केजरीवाल बने शिकार, मामला मोती नगर में रोड शो का

नई दिल्ली,04 मई 2019। दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को मोती नगर में रोड शो के दौरान एक शख्स ने थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ मारने के बाद पुलिस ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया। बताया गया कि
केजरीवाल गाड़ी के ऊपर खड़े थे,तभी वह शख्स गाड़ी में चढ़कर केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी कर अचानक से उन्हें थप्पड़ मार दिया, हालांकि उस समय तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस उह शख्स से पूछताछ कर रही है।
बताते चलें कि ऐसी अनहोनी केजरीवाल के साथ पहली बार नहीं हुई है। इससे पूर्व केजरीवाल को वर्ष 2014 में ठीक चुनावों से पहले एक ऑटोवाले ने भी थप्पड़ जड़ा था।


Views: 10

Advertisements

Leave a Reply