वांछित शातिर अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे

गाजीपुर(उत्तर प्रदेश),17अप्रैल 2019।जिले के सदर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त अभियान में लूट के वांछित ईनामियां शातिर अपराधी सोनू बिंद को शहर के फुल्लनपुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप बिंदु होटल के पास से तमंचा, कारतूस व लूट के सामानों संग गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी।
पुलिस ने गिरफ्तार शातिर बदमाश के पास से तीन एलइडी टीवी, एक हैंडपंप और एक तमंचा बरामद किया है।
बताते चलें कि गत 3 जनवरी और 23 जनवरी को थाना कोतवाली क्षेत्र में लूट की हुई घटनाओं में 8 फरवरी को पुलिस ने इसके गैंग के चार अन्य सदस्यों को लूट के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया था, जबकि गैंग का सरगना सोनू बिंद पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। जिसकी तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा 25000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार सोनू बिंद पर जिले में आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply