फर्जी महिला आईएफएस ! पति सहित नोएडा से गिरफ्तार

नोएडा(उत्तर प्रदेश),04 अप्रैल 2019। एक सूचना के आधार पर बिसरख थाना पुलिस ने फर्जी आईएफएस अफसर बनी महिला जोया खान व उसके पति हर्ष प्रताप सिंह को आज गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि महिला अपने आप को आईएफएस अधिकारी बताकर तथा यूनाइटेड नेशन ऑर्गेनाइजेशन सिक्योरिटी काउंसिल का अधिकारी बताकर दिल्ली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा व गुड़गांव पुलिस का एस्कॉर्ट हासिल करती थी। उन्होंने बताया कि इसके पास से बरामद मर्सिडीज कार पर यूएन का स्टीकर भी लगा है। उन्होंने बताया कि यह महिला कुछ समय पूर्व गौतम बुद्ध नगर में उनसे मिलने आई। इसके साथ एस्कॉर्ट लगा था। शक की बिना पर जब जांच की गई तो यह महिला फर्जी अधिकारी निकली। बताया गया है कि महिला से एक फोन बरामद हुआ है, जिसमें एक एप डाउन लोड है, जिसके माध्यम से यह वॉइस चेंज करके खुद फोन करती थी। वह आईएफएस अधिकारी के पीए अनिल शर्मा बनकर पुलिस अफसरों से बात करती थी।
वैभव कृष्ण ने बताया कि उक्त महिला ने यूनाइटेड नेशन ऑर्गेनाइजेशन सिक्योरिटी काउंसिल के नाम से एक फर्जी ई-मेल आईडी बना रखी है। जिसके माध्यम से यह विभिन्न जनपदों के पुलिस कप्तानों को मेल करती है और उसके आधार पर एस्कॉर्ट प्राप्त कर लेती थी। एसएसपी ने बताया कि मेरठ में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान महिला का वहां उपस्थित होना तथा भारत की गोपनीय सूचना विदेश मैं उपलब्ध कराने का अभी तक कोई प्रमाण नहीं मिला है। गिरफ्तार पति पत्नी से गहनता से पूछताछ की जा रही है।


Views: 9

Advertisements

Leave a Reply