संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ! प्रतिबंध समिति के साथ काम रहेगा जारी

नयी दिल्ली, 16 मार्च 2019। वैश्विक आतंकवादियों की सूची में आतंकी गुट जैश-ए-मुहम्मद के मुखिया मसूद अजहर को डालने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की प्रतिबंध समिति के साथ भारत काम करना जारी रखेगा।


आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चीन द्वारा जैश-ए-मोहम्मद के सरगना को प्रतिबंधित करने के प्रस्ताव को अपने वीटो अधिकार के जरिये नाकाम करने के बाद सूत्रों ने यह बात कही है।
आधिकारिक सूत्रों ने कहा, ‘‘ जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने की दिशा में भारत यूएनएससी की प्रतिबंध समिति के साथ काम करना जारी रखेगा।’’
बताते चलें कि चीन ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान में सक्रिय ‘आतंकवादी संगठन’ के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के प्रस्ताव को चौथी बार तकनीकी रोक के जरिये खारिज कर दिया था।

Views: 7

Advertisements

Leave a Reply