इस्तीफा ! मिजोरम के राज्यपाल ने दिया त्याग पत्र

नई दिल्ली, 08 मार्च 2019। मिजोरम के राज्यपाल के. राजशेखरन ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। असम के राज्यपाल जगदीश मुखी मिजोरम के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।


के. राजशेखरन को मई 2018 में मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया था। सम्भावना है कि भारतीय जनता पार्टी की केरल इकाई राजशेखरन को तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर के खिलाफ उम्मीद वार बनायेगी।

Views: 4

Advertisements

Leave a Reply