दुर्घटना ! एंबुलेंस कार से टकराई, सात लोगों की दर्दनाक मौत
मथुरा(उत्तर प्रदेश),19 फरवरी 2019। यमुना एक्सप्रेस वे पर आज सुुबह बलदेव क्षेत्र के सुखदेव बुर्ज गांव के समीप एक एम्बुलेंस के कार से टक्कर होने से जहां सात लोगों की मौत हो गयी और अन्य कई घायल हो गये।
घटना के सम्बन्ध में बताया गया कि एम्बुलेंस नम्बर जेके 02 सीबी 0102 दिल्ली से शव लेकर बिहार जा रहा था और कार टूंडला से नोएडा की ओर जा रही थी। एक्सप्रेसवे के चेंज नम्बर 138 के समीप एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ पहुंच सामने से टूंडला में शादी समारोह से लौटकर दिल्ली जा रही कार नम्बर यूपी 80 सीजी 4860 से जा भिड़ी। कार में तीन लोग सवार थे। इस भिड़न्त में दो महिलाएं व एक बालिका सहित सात लोगों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। जानकारी मिली कि वे लोग बिहार के थे और दिल्ली के अस्पताल से अपने मृतक परिजन का शव लेकर एम्बुलेंस द्वारा वापस बिहार जा रहे थे। एंबुलेंस के नंबर के आधार पर पता लगाया जा रहा था कि एम्बुलेंस किस अस्पताल से शव लेकर निकली थी। घायलों को पुलिस ने आगरा अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त व घटना की तहकीकात में लगी रही।
Views: 5









