असावधानी ! आपरेशन के दौरान सर्जन ने मरीज के पेट में ही छोड़ी चिमटी

हैदराबाद, 10 फरवरी 2019 । निजाम इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस हैदराबाद में एक मरीज के हार्निया के आपरेशन के दौरान सर्जन ने लापरवाही के चलते भारी भूल कर दी।
बताया गया है कि मंगलहाट निवासी 33 वर्षीय माहेश्वरी चौधरी के हार्निया का आपरेशन पिछले साल 2 दिसंबर को हुआ था। बाद में उसके पेट में दर्द होने लगा।
माहेश्वरी चौधरी के रिश्तेदार महादेव ने बताया कि सर्जरी के कुछ दिनों के बाद ही पेट दर्द होने पर हमने पेट दर्द की दवाईयों का इस्तेमाल किया परन्तु उन्हें आराम नहीं हुआ। थक हार कर परिजन माहेश्वरी चौधरी को पुनः अस्पताल ले गये जहां जांच के बाद एक्सरे से पता चला कि उनके पेट के हुए आपरेशन के दौरान आपरेशन में प्रयुक्त हुई एक चिमटी पेट में ही छूट गयी है। इसकी जानकारी मिलते ही मरीज के रिश्तेदारों ने इसे सर्जरी करने वालों की लापरवाही का नतीजा बताते हुए अस्पताल के सामने इस मुद्दे को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। निम्स के निदेशक डॉक्टर के. मनोहर ने बताया कि इस घटना की जांच हेतु हमने तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है जो पूरे मामले की रिपोर्ट कुछ दिन में सौंपेगी।’ उन्होंने कहा कि ‘ऐसी घटनाएं दुर्लभ हैं। ‘हमारी सर्जिकल टीम सर्जरी करने की तैयारी कर रही है। सर्जरी के बाद मरीज निश्चित तौर पर ठीक हो जायेंगे।


Views: 3

Advertisements

Leave a Reply