प्रदर्शन लाठीचार्ज रालोसपा प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा समेत कई घायल
पटना(बिहार),02 फरवरी 2019। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के मुद्दे पर रालोसपा ने आज अपने नेता उपेन्द्र कुशवाहा के नेतृत्व में आक्रोश मार्च निकालकर जबरदस्त प्रदर्शन किया। डाकबंगला चौराहे पर आज प्रदर्शन कर रहे रालोसपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजकर खदेड़ा। इसमें पार्टी प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा सहित कई लोगों के घायल होने की सूचना है। लाठीचार्ज की घटना से आक्रोशित उपेंद्र कुशवाहा ने प्रदेश की नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार शिक्षा विरोधी है। बिहार में शिक्षा व्यवस्था को लगातार चौपट किया गया और इसी से आज रालोसपा के आक्रोश मार्च के दौरान लाठियां चलवायी गयी। कुशवाहा ने कहाकि इसको लेकर रालोसपा महामहिम राज्यपाल से मिल कर अपना ज्ञापन सौंपेगी।
Views: 9
Advertisements








