महाराष्ट्र! नक्सलियों ने छह वाहन में लगाई आग

गढ़चिरौली (महाराष्ट्र),31 जनवरी 2019। जिले में डोंगरगांव पुलिस चौकी के समीप कोरची तहसील में आज सुबह नक्सलियों ने निर्माण कार्यों से जुड़े छह वाहनों में आग लगा दी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इलाके में निर्माण कार्य के लिये लाये गये चार ट्रैक्टरों और दो जेसीबी मशीनों में एक दर्जन माओवादियों ने आग लगा दी। इससे पूर्व माओवादियों ने कुरखेड़ा-कोच्चि-चिचगद मार्ग पर पेड़ों की लकडिय़ों से रास्ते को अवरोधित कर माओवादियों ने मार्ग जाम किया था। पुलिस को आशंका है कि घटना के पीछे उत्तर गढ़चिरौली के माओवादियों की संभागीय समिति के संदिग्ध समूह का हाथ है क्योंकि घटनास्थल से माओवादियों के कुछ बैनर बरामद हुए हैं। उच्चाधिकारियों के अनुसार घटना की जांच जारी है।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply