चिड़ियाघर ! ये करें निशुल्क सैर

लखनऊ(उत्तर प्रदेश),31 जनवरी 2019। प्राणि उद्यान परामर्शदात्री समिति के निर्णयानुसार प्राणि उद्यान में अब दिव्यांगजनों का प्रवेश निशुल्क कर दिया गया है। मंगलवार देर शाम तक चली प्रमुख सचिव वन एवं वन्यजीव विभाग की अध्यक्षता वाली बैठक में इस पर आम सहमति बनी थी।
प्रदेश के प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि शीघ्र ही ऐसी व्यवस्था कानपुर प्राणि उद्यान में भी आरम्भ हो जाये।
बताते चलें कि दोनो चिड़ियाघरों में यह व्यवस्था आरम्भ होने के बाद उत्तर प्रदेश देश का पहला प्रांत होगा जहां दिव्यांगजनों का प्रवेश पूरी तरह निशुल्क होगा।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply