दुर्घटना ! जैगुआर फाइटर प्लेन क्रैश

गोरखपुर(उत्तर प्रदेश),28 जनवरी 2019।गोरखपुर एयरबेस से आज सुबह उड़ान भरने के बाद जैगुआर फाइटर प्लेन कुशीनगर के हेतिमपुर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के वक्त प्लेन में सिर्फ एक पायलट मौजूद थे। विमान का संतुलन बिगड़ने के बाद पायलट पैराशूट की मदद से सुरक्षित बाहर निकल गए।
मिली जानकारी के अनुसार कुशीनगर के हेतिमपुर के पास खेत में प्लेन क्रैश होकर गिर गया। नीचे गिरते ही विमान में आग लग गई। दुर्घटना होते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। दुर्घटना में किसी के आहत होने की खबर नहीं है।


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply