कुम्भ 2019!राष्ट्रपति सपरिवार हुए शामिल

प्रयागराज(उत्तर प्रदेश),17 जनवरी 2019। प्रयागराजः में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने हेतु राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज सेना के विशेष विमान से प्रातः साढ़े नौ बजे सपरिवार प्रयागराज पहुंचे। बम्हरौली हवाईअड्डे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल राम नाईक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों ने राष्ट्रपति की आगवानी की। राष्ट्रपति अपकी पत्नी सविता कोविंद संग क्रूज से संगम पहुंचकर कुम्भ का वैभव देखा। उन्होंने संगम नोज पर गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पवित्र त्रिवेणी संगम की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया। गंगा पूजन में राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और महापौर अभिलाषा गुप्ता भी शामिल रहे।इसके उपरांत राष्ट्रपति परमार्थ निकेतन अरैल के विश्वशांति यज्ञ में पहुंच आहुति में हिस्सा लिया।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply