विवाद ! जवान ने सहकर्मियों को मारी गोली और खुद को किया शूट
जम्मू-कश्मीर, 06 जनवरी 2019। श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र में स्थित पंथा चौक कैंप में
बीती रात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान ने कहासुनी के बीच अपने दो साथियों को गोली मार दी और फिर खुद को गोली मार ली। अचानक हुई इस घटना से कैम्प में अफरा तफरी मच गयी।
पुलिस के अनुसार शनिवार शाम किसी बात पर जवान मुकेश बाबू की अपने साथियों संग तकझक हो गयी जिससे क्रुद्ध होकर उसने अपने साथियों को गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद मुकेश बाबू बाथरूम में जा घुसा और वहीं अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। कैम्प में मौजूद कर्मियों ने आनन-फानन में घायलों को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
Views: 4
Advertisements








