संदिग्ध ! फंदे पर लटकी मिली किशोरी

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश), 04 जनवरी 2019। जमानियां कोतवाली क्षेत्र के राघवपुर गांव में अपने ननिहाल आई एक किशोरी का शव फंदे पर लटकता मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। बताया गया है कि रितु कुशवाहा 15 वर्ष निवासी नगसर अपने ननिहाल राघवपुर आई थी और कल रात कमरे में सो गयी थी। आज सबेरे जब वह सोकर नहीं उठी तो परिवार के लोगों ने आवाज दी। कमरे के अन्दर से कोई आवाज न आने पर लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का नजारा देख लोग भौचक्का रह गये क्योंकि वहां रीतू का शव फंदे पर लटक रहा था। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रितु की मौत ननिहाल में क्यों और किन परिस्थितियों में हुई, इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस हर एंगल से इसकी जांच में जूटी है।


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply