भ्रष्टाचार ! राफेल मामले में राहुल गांधी का प्रधानमंत्री पर वार

नई दिल्ली, 02 जनवरी 2019। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल मामले में आज फिर प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार पर निशाना साधा। लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने यह गलत कहा कि राफेल मामले में कोई सवाल नहीं उठा रह है, देश उनसे सीधा सवाल पूछ रहा है। राहुल ने पूछा कि क्या यह सही नहीं है कि रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने 1600 करोड़ रुपये की नई कीमत पर आपत्ति व्यक्त की थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के पास संसद में आकर सवालों का सामना करने का साहस नहीं है। फ्रांस के राष्ट्रपति ने सार्वजनिक बयान में स्पष्ट रूप से क्यों कहा कि पीएम ने उनसे कहा है कि वो उनकी तरफ से अनिल अंबानी को चुनें? राहुल ने पूछा कि सरकारी खजाने पर 30,000 करोड़ का बोझ डालकर अनिल अंबानी को ठेका क्यों दिया गया? उन्होंने कहा कि एक बड़ा सवाल उठता है कि पुराने सौदे में एचएएल हवाई जहाज बनाती और विभिन्न प्रदेशों में हवाई जहाज बनता। लेकिन ‘डबल ए’ को कांट्रैक्ट दिया गया, लाखों युवाओं से रोजगार छीना गया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हम इस मामले में जेपीसी जांच की मांग करते हैं। भाजपा को डरने की कोई जरुरत नहीं है जेपीसी लागू कीजिए दूध का दूध पानी का पानी हो जायेगा।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply