जॉनसन एंड जॉनसन !जब्त होंगे बेबी पाउडर

नई दिल्ली, 19 दिसम्बर 2018। अमेरिका की मशहूर फार्मा कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन के बेबी पाउडर में कैंसर कारक केमिकल एसबेस्टस होने के खुलासे के बाद अब कम्पनी के प्रोडक्ट पर ताला लगना तय है।
सूचना एजेंसी रॉयटर्स की इंवेस्टिगेटिव रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी को भी इस बारे में लंबे समय से जानकारी थी। रिपोर्ट के मुताबिक साल 1971 से साल 2000 तक टेस्ट के दौरान बेबी पाउडर में कई बार एसबेस्टस मिला था, कम्पनी ने इसे छिपाए रखा।
अमेरिकी रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने कल बैठक कर देशभर में जॉनसन एंड जॉनसन की फैक्ट्रियों के सैंपल जब्त करने का आदेश जारी किया है। देश में विभागीय अधिकारी ् इस कंपनी के पाउडर के सैंपल जब्त करेंगे, जिसके बाद इसकी जांच की जाएगी। हालांकि कंपनी ने इस दावे को बेबुनियाद बताकर इसे साजिश करार दिया है। सच्चाई चाहे जो हो अब जांच के बाद ही सामने आयेगी।


Views: 4

Advertisements

Leave a Reply