अर्ध कुंभ ! तप, तपस्या और संस्कार की धरती है प्रयागराज
प्रयागराज(उत्तर प्रदेश),16 दिसम्बर 2018।प्रयागराज तप, तपस्या और संस्कार की धरती है और यहां आने से उन्हें ऊर्जा मिलती है।
उक्त वक्तव्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुंभ 2019 के उद्घघाटन के बाद जनसंभा में व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज के विकास के लिए परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है। इससे प्रयागराज आने के लिए कनेक्टिविटी बढ़ेगी और श्रद्धालु अब अर्धकुंभ में अक्षय वट के दर्शन भी कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रयागराज को न्याय का मंदिर भी कहा जाता है। यहां अर्ध कुंभ में आने के लिए दुनिया को न्योता दिया है और मैं अब भी उत्तर प्रदेश वाला हूं।
अपने वक्तव्य में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर मन की भड़ास निकाली।कहा कि कांग्रेस ने बल और छल के दम पर संवैधानिक संस्थाओं को बर्बाद करने का काम किया। वह स्वार्थ के आगे न देश का हित देखती है, न लोकतंत्र का। कांग्रेस चीफ जस्टिस के खिलाफ महाभियोग लाई। जजों को डराना, धमकाना कांग्रेस की पुरानी सोच का हिस्सा है। कांग्रेस का इतिहास जितना काला है, वर्तमान उतना ही कलंकित है।देश को गुमराह करने का काम कांग्रेस ने किया है।
उल्लेखनीय है कि कुम्भ हेतु पूरे प्रयागराज को सलीके से सजाया गया है, गंगा के घाटों को सुंदर बनाया गया है। कुंभ के दौरान सफाई हेतु आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल के साथ ही साथ गंगा को स्वच्छ और अविरल रखने पर जोर दिया जा रहा है।
Views: 7









