डायल 100 पुलिस की धनउगाही के विरुद्ध सड़क जाम

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),14 दिसम्बर 2018। छुट्टा अवारा पशुओं से तंग तथा डायल 100 के पुलिस कर्मियों की धन उगाही से त्रस्त ग्रामीणों ने दूल्लहपुर थाना क्षेत्र के बखरा गांव पर वीर अब्दुल हमीद रोड पर छुट्टा पशुओं को बांधकर पुलिस के खिलाफ कसकर हल्ला बोला।
क्षुब्ध ग्रामीणों का कहना रहा कि सैकड़ों की संख्या में छुट्टा पशु घूम घुमकर हमारी फसलों को खाकर नष्ट कर रहे है,जिनसे बचने के लिए ग्रामीणों में ऐसे पशुओं को सड़क के किनारे एक स्थान पर बांध रखा था। आज अचानक उसी स्थान पर थाने की डायल हंड्रेड पुलिस पहुंचकर वहां मौजूद ग्रामीणों से धन उगाही की कोशिश की। मौजूद ग्रामीण जब पैसा नहीं दे सके, तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें मारपीट कर दो लोगों को अपनी गाड़ी में बैठा लिया और उन्हें लेकर दुल्लहपुर थाने पर पहुंचा दिया। घटना के सूचना पर आस-पास के गांव के ग्रामीण जन मौके पर पहुंच छुट्टा पशुओं को सड़क पर खड़ा कर रास्ता जामकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


लोगों ने इसकी सूचना उप जिलाधिकारी जखनियां तथा थानाध्यक्ष दुल्हलपुर को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष विंद कुमार ने दोनों पकड़े गए लोगों को तत्काल छोड़ने की तथा डायल सौ पुलिस के विरुद्ध यथोचित कार्यवाही करने हेतु उच्चाधिकारियों को जानकारी देने का आश्वासन दिया। उनके इस आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ। सड़क जाम करने वालों में ग्राम पंचायत बखरा तथा छपरी के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे जिसमें प्रवीण उर्फ सोनी, राजेश राय,मनोज कुमार राय, जिला सिंह, राम कवल तिवारी, पप्पू सिंह, बहादुर चौवे,उमेश राम, हरिकेश राम, देवसरन यादव, बसंत यादव मनीष कुमार आदि प्रमुख रहे।

Views: 5

Advertisements

Leave a Reply