ओवरलोड ! यमदूत बने वाहनों पर प्रशासन मेहरबान
पीलीभीत (उत्तर प्रदेश),11 दिसंबर 2018। जनपद के कलीनगर तहसील के मजारा तालुका महाराजपुर में गन्ना सेन्टरों से ओवरलोड गन्ना भरा ट्रकों का धड़ल्ले से आना जाना बदस्तूर जारी है। प्रशासन की आंखों के सामने गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक लगातार धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं और जिला प्रशासन सब कुछ देखते हुए भी कुम्भकर्णी निद्रा में मग्न है। ऐसे ओवरलोड ट्रक सिंगल सड़कों पर भी जिस गति से फर्राटे भर रहे हैं, वह कभी भी दुर्घटना को अंजाम दे सकता है। देखने से ऐसा लगता है जैसे इनको किसी भी अधिकारियों से डर नहीं है। इस सड़क से लगे कई शिक्षण संस्थान है, जहां नौनिहालों का आना जाना लगा रहता है। पर प्राथमिक विद्यालय व चिल्ड्रेन विद्यालय भी है। इन ट्रकों से जनता और छोटे-छोटे बच्चों दोनों को खतरा हो सकता है। इतना ही नहीं बल्कि विशेष सूत्रों से पता चला है कि अधिकारियों की मिली भगत से कुछ ऐसे भी गाड़ियां यहां धड़ल्ले से चल रही हैं, जिनके पास वैध कागजात भी नहीं हैं।
क्षेत्रीय नागरिकों ने जिलाधिकारी व संबंधित अधिकारियों से यथाशीघ्र ऐसी गाड़ियों पर रोक लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में हादसों से बचा जा सके।
रिपोर्टर – श्रवण कुमार यादव
Views: 5









