इस्तीफा ! राजस्थान में वसुंधरा राजे ने मुख्यमंत्री पद से दिया त्याग पत्र
जयपुर (राजस्थान), 11 दिसम्बर 2018। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हार के बाद त्याग पत्र दे दिया।वसुंधरा राजे ने कहा ‘मैं कांग्रेस को बधाई देना चाहती हूं।मैं जनता के इस जनादेश को स्वीकार करती हूं. बीजेपी ने इन 5 सालों में उनके लिए बहुत कुछ किया है, मुझे आशा है कि अगली पार्टी उन नीतियों को आगे बढ़ाएगी और काम करेगी। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में कांग्रेस ने 100 सीटों पर जीत दर्ज की है तो वहीं बीजेपी 73 सीटों पर ही सिमट गई और अन्य के खाते में 26 सीटें आई हैं। उल्लेखनीय है कि 200 विधानसभा सीट वाले राजस्थान में 199 सीटों पर मतदान हुआ था।
Views: 9
Advertisements









