कायाकल्प ! करोड़ों की लागत से निर्मित होगा बैकुण्ठ धाम, मनोज सिन्हा ने रखी आधारशीला

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),29 नवम्बर 2018।रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने गाजीपुर के गंगा तट पर स्थित बैकुण्ठ धाम (श्मशानघाट) पर आज 4 करोड दस लाख रूपये के लागत से बनने वाले घाट के सुन्दरीकरण हेतु भूमि पूजनोपरांत आधारशिला रखी।


आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहाकि श्मशान घाट पर जिले के कोने कोने के साथ ही साथ अन्य जनपदो के लोग शवों के दाह संस्कार हेतु आते हैं।अब इस घाट को समेकित रूप से ऐसा बना दिया जायेगा कि यह सुन्दर और स्वच्छता से परिपूर्ण रहे। उन्होंने कहा कि गाजीपुर के महादेवा घाट से लेकर श्मशानघाट तक सभी 16 पुरातन घाटों पर नमामि गंगे योजना के तहत 90.2 करोड की लागत से सुन्दरीकरण का अन्य कार्य कराया जाएगा। गंगा नदी मे गिर रहे गंदे पानी के नाले के डायवर्जन सहित अन्य कई कार्य स्वच्छता तथा सुन्दरता के दृष्टिगत कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसका टेंडर भी 6 नवम्बर को हो चुका है तथा इस काम के हो जाने के बाद गाजीपुर मे निर्मल व स्वच्छ गंगा का मिशन पूरा हो जाएगा।उन्होंने कहा कि मेरा आग्रह है कि बन रहे गंगा घाटों की चिंता अपनी खुद की सम्पति मानकर आप सभी अपनत्व भाव से करें तो यह सदैव सुन्दर बना रहेगा।
इसके साथ ही मन्त्री जी ने शीलापट्ट का पर्दा हटाकर अनावरण करते हुए “तैयार होने पर कैसा दिखेगा श्मशानघाट” के चित्र का भी अनावरण किया। इस अवसर एचएफसीएल के मनोज कुमार ने मंत्री जी तथा अन्य अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया। इस कार्य की आर्किटेक्ट निधि ने कहा कि दाह संस्कार की यह पवित्र भूमि पर पर्यावरण संतुलन व सुन्दरता तथा गंगा नदी की स्वच्छता बनी रहे इसके लिए यहाँ कार्य होगा।
इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह,कृष्ण बिहारी राय,सुनील सिंह,नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, ओमप्रकाश राय,सिद्धार्थ राय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, अभिषेक राय,कार्तिक गुप्ता आईटी संयोजक,अर्जुन सेठ,सुनिल कुमार,सतीश राय, सहित आदि अन्य लोग उपस्थित रहे।सभा की अध्यक्षता केदारनाथ तथा संचालन हरिनारायण हरिश ने किया।

रिपोर्ट – शशिकांत शर्मा

Views: 16


Leave a Reply