मिला मुकाम !अनवरत धरने के बाद सीसी रोड बनाने की तैयारी आरम्भ
पीलीभीत(उत्तर प्रदेश),30 नवम्बर 2018 । एक लम्बे अन्तराल से धरनारत रहे सामाजिक कार्यकर्ताओं को अब सफलता मिलती नजर आ रही है। कलीनगर तहसील के कीरतपुर से लोहारी पूल टाइगर रिजर्व जंगल के बीचोबीच चुका बाजार तक 2 किलोमीटर जर्जर मार्ग को सीसी रोड बनाने की मांग पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ताओं की भारी मशक्कत रंग लाने लगी है। अब जाकर प्रशासन की तंन्द्रा भंग हुई है। कल पीडब्ल्यूडी के जेई नवनीत कुमार सक्सेना और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मौके का सर्वे किया। उन्होंने धरनारत लोगों को शीघ्र सीसी रोड बनवाने का आश्वासन दिया।
धरने पर बैठे शमशेर सिंह व उनके सहयोगियों ने बताया कि जब तक सीसी रोड का निर्माण आरम्भ नहीं होता, तब तक हम यहां से नहीं उठेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व में दिये गए आश्वासन की भांति यह भी कोरा आश्वासन साबित हो सकता है। कहा कि नीतियों से समाज में कोई परिवर्तन नहीं होता बल्कि सच्ची आवाज ही सामाजिक परिवर्तन को जन्म देती है। धरने में शामिल किसान यूनियन के रमेश दादा,ग्राम प्रधान कमलाकर सिंह की भी यही राय रही कि इस बार फिर किया गया सर्वे भी हमारे समझ से एक आश्वासन ही है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के शब्द थे कि डिजिटल इंडिया बनाने का संकल्प लो और यहां रास्ते के लिए धरना करना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि सड़क पक्का होने से लाखों लोगों को सहुलियत होगी।
क्रमिक अनशन पर अमर सिंह, सुखदेव सिंह के साथ धरने में शामिल सामाजिक कार्यकर्ता शमशेर सिंह, रंजीत मंडल, लखविंदर सिंह, मिल्खा सिंह,अमल मंडल, जमालुद्दीन प्रधान,अंग्रेज सिंह सहित क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – श्रवण यादव
Views: 12







