सम्मान ! पुलिस लाईन में हुआ एसपी का विदाई समारोह

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश),29 नवम्बर 2018। खीरी पुलिस अधीक्षक राम लाल वर्मा के स्थानांतरण पर पुलिस लाईन में समारोह आयोजित कर विदाई दी गयी। उल्लेखनीय है कि एसपी राम लाल वर्मा का स्थानांतरण मंगलवार को पीएसी की चतुर्थ वाहिनी में सेनानायक पद पर किया गया था और उनके स्थान पर पीटीएस मेरठ की पुलिस अधीक्षक पूनम को लखीमपुर खीरी का नया एसपी बनाया गया है। खीरी पुलिस अधीक्षक राम लाल वर्मा के स्थानान्तरण के अवसर पर पुलिस लाईन में विदाई समारोह के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षकगण सहित समस्त शाखा प्रभारी व पुलिस बल के अन्य अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा फूल माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी गई।


रिपोर्ट – श्रवण यादव

Views: 7

Advertisements

Leave a Reply