वार्षिकोत्सव ! सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग मना समारोह

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),29 नवम्बर 2018। अर्श पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल जलालाबाद का वार्षिकोत्सव आज ससमारोह मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गाजीपुर प्रतिनिधि विजय सिंह यादव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्चन कर समारोह का शुभारंभ किया।
अपने उद्वबोधन में उन्होंने कहा कि इस ग्रामीण क्षेत्र में उच्चस्तर का सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त यह विद्यालय इस क्षेत्र के नौनिहालों के लिए वरदान साबित होगा। अब शिक्षा के लिए ग्रामीण बच्चों को शहर में नहीं जाना पड़ेगा, जहां उनके अभिभावकों से मोटी धन उगाही होती थी। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों को बच्चों को शिक्षा देने में किसी प्रकार का कोताही न बरतने की सीख दी क्योंकि आज के बच्चे ही कल की भविष्य है।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, देश भक्ति गीत,अनपढ़ नेता, सीमा पर जवानों पर हो रही गोलीबारी, देश की सुरक्षा देश भक्ति गीत आदि कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सीमा पर देश के जवानों तथा आतंकियों के बीच खेले जा रहे बन्दुक के गोलियों का खेल लोगों को आंसू बहाने पर मजबूर कर दिया।
विद्यालय के प्रबंधक लालजी सिंह यादव ने कहा कि इस विद्यालय का उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों की अच्छी शिक्षा देने की सोच है। सीबीएसई का विद्यालय न होने से हमारे क्षेत्र के बच्चों को दूर शहरों में जाना पड़ता था। अब सीबीएसई से इंटर तक की शिक्षा के लिए कहीं नहीं जाना पड़ेगा।
उक्त मौके पर रामवृक्ष सिंह यादव, अनिल कुमार पांडेय, गरीब राम, जवाहर यादव, राजेश मद्धेशिया, जवाहर यादव, लल्लन यादव, रामजन्म यादव, कैलाश यादव, अनिल यादव, नरेंद्र कुशवाहा, रामवध यादव, सिहागर यादव,हरिशंकर तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राम प्रताप यादव अध्यक्ष नगर पालिका चिरैयाकोट तथा ज्ञापन धन्यवाद विद्यालय की प्रधानाचार्या सुषमा पांडेय और संचालन संचालन अंबिका मौर्य ने किया।


रिपोर्ट – संजय चौबे

Views: 12

Advertisements

Leave a Reply