बीएचयू! डिग्री की मान्यता के लिए सड़क पर उतरे नर्सिंग के प्रशिक्षणार्थी
वाराणसी, 29 नवंबर 2018। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में चिकित्सा विज्ञान संस्थान के नर्सिंग डिग्री की मान्यता न होने से क्षुब्ध नर्सिंग के प्रशिक्षणार्थियों ने आज सड़क जामकर बवाल काटा। नर्सिंग कॉलेज के सामने सड़क जाम पर बैठे प्रदर्शनरत लोगों को प्रॉक्टोरियल बोर्ड द्वारा हटाने के प्रयास में चीफ प्रॉक्टर से नोकझोंक भी हुई।
उल्लेखनीय है कि बीएचयू आईएमएस के नर्सिंग कॉलेज का पंजीकरण “स्टेट मेडिकल फैकेल्टी” में नहीं है। नर्सिंग कॉलेज पहले इंडियन नर्सिंग काउंसिल से संचालित हो रहा था। अभी स्टेट मेडिकल फैकल्टी के अधीन है। पंजीकरण न होने से सत्र 2015, 16 व 17 के उत्तीर्ण नर्सिंग छात्रों की डिग्री मान्य नहीं है। डिग्री की मान्यता न होने से नर्सिंग के छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है, जिसके कारण अपने भविष्य को लेकर कई छात्राएं धरना प्रदर्शन के दौरान रो पड़ी। उनका कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन हम लोगों की समस्याओं की तरह गंभीर नहीं है जिसके चलते करीब 300 छात्र-छात्राओं का भविष्य संकट में है।
Views: 7








