शानदार पहल ! एल एंड टी स्मार्ट वर्ल्ड एंड कम्युनिकेशन द्वारा प्राथमिक विद्यालयों का हो रहा कायाकल्प

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश), 27नवम्बर 2018। प्राथमिक विद्यालयों के कायाकल्प में लगे जिले के सांसद व केन्द्रीय रेल तथा संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का प्रयास रंग लाने लगा है। केन्द्रीय मंत्री द्वारा किए गये सार्थक प्रयास के चलते जनता में पब्लिक तथा प्राईवेट विद्यालयों के प्रति बस चुकी अवधारणा आस्था को बदलकर, प्राथमिक विद्यालयों में भी शिक्षा सहित समस्त भौतिक संसाधनों के साथ पूरी आधुनिक व्यवस्था को विकसित करने मे लार्सन एंड टुब्रो कम्पनी(स्मार्ट वर्ल्ड एंड कम्युनिकेशन) द्वारा सामाजिक दायित्व निर्वहन के तहत जनपद मे कई दर्जनों प्राथमिक विद्यालयों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। विद्यालयों के कराये जा रहे कार्य प्रगति का निरीक्षण करने पहुंची कम्पनी की सीएसआर टीम प्रबंधक सलमा ने कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 के आकलन के आधार पर उ.प्र. के शिक्षा का स्तर देश मे 29 वें स्थान पर तथा प्रदेश में 67 प्रतिशत शिक्षा स्तर को सुधारने में एक महत्वपूर्ण प्रयास एल एंड टी कम्पनी (स्मार्ट वर्ल्ड एंड कम्युनिकेशन) के द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गाजीपुर जनपद के प्राथमिक विद्यालयों में सबमर्सिबल से युक्त आरओ संयंत्रित पेयजल की सुविधा, छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय, खेलकूद की सामग्री,विद्यालयों में टाइल्स, आधुनिक स्तर के फर्नीचर की व्यवस्था के साथ ही साथ रंग रोगन,सफाई तथा प्राकृतिक वातावरण निर्मित करने के तहत बागवानी को बढ़ाने का कार्य एल एंड टी कम्पनी(स्मार्ट वर्ल्ड एंड कम्युनिकेशन) द्वारा कराया जा रहा है। इसके साथ ही विद्यालयों के पुराने तथा जर्जर भवनों की मरम्मत कराकर उनका सुंदरीकरण भी किया जा रहा है। उन्होंने मनोज सिन्हा के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र मे कराए जा रहे कार्यों की सराहना की। कहा कि पिछले दिनों इस तरह से पूर्णनिर्मित गाजीपुर सदर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय मिरनपुर सक्का का लोकार्पण केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा द्वारा किया गया था और आगामी दिसम्बर माह में पूरी तरह से आधुनिक पद्धति पर निर्मित पन्द्रह और प्राथमिक विद्यालय लोकार्पण के लिए तैयार हो जाएंगे।
इस अवसर पर एल एंड टी कम्पनी(स्मार्ट वर्ल्ड एंड कम्युनिकेशन) के श्री हरि नारायण, नीरज बिहारी, घनश्याम मणी तिवारी तथा भाजपा मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा उपस्थित रहे।


Views: 11

Advertisements

Leave a Reply