अद्भुत ! नासा का रोबोटिक ‘मार्क इनसाइट लेंडर’उतरा मंगल ग्रह पर
नई दिल्ली, 27 नवम्बर 2018। नासा का रोबोटिक ‘मार्स इनसाइट लेंडर’ भारतीय समयानुसार सोमवार रात 1 बजकर 24 मिनट पर मंगल ग्रह की सतह पर उतर एक नया इतिहास रच दिया।
मंगल ग्रह की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से तैयार नासा का रोबोटिक ‘मार्स इनसाइट लेंडर’ सोमवार की रात सफलतापूर्वक मंगल ग्रह पर स्थापित हो गया।‘इनसाइट’ की मंगल ग्रह पर लैंडिंग की पूरी प्रक्रिया सात मिनट तक चली। सात मिनट तक चली इस प्रक्रिया पर पूरे विश्व के वैज्ञानिक नजरें गड़ाये इसका लाइव देखते रहे। ‘इनसाइट’ ने मंगल ग्रह की सतह को छूते ही सारे वैज्ञानिक खुशी से झूम उठे और नासा के प्रशासक जिम ब्राइडेंस्टाइन ने इनसाइट के टचडाउन का ऐलान कर सबको बधाई दी। मंगल की कक्षा में पहुंचने के समय ‘इनसाइट’ की स्पीड 19800 किलोमीटर की थी। इनसाइट यान की गति को एक पैराशूट और ब्रेकिंग इंजन की मदद से धीमा किया गया और लैंडिंग के वक्त यान की गति मात्र 8 किलोमीटर प्रतिघंटा की रह गई थी। ‘इनसाइट’ का यह “मिशन मंगल” करीब 7044 करोड़ रुपये का था। इनसाइट यान 6 महीने में 48.2 करोड़ किलोमीटर की यात्रा पूरी कर मंगल की सतह पर उतरा। नासा के मुताबिक मंगल से पृथ्वी की दूरी लगभग 16 करोड़ किलोमीटर है और अंतरिक्षयान के बारे में रेडियो सिग्नल से मिल रही जानकारी नासा तक आने में आठ मिनट से ज्यादा का वक्त लग रहा है।
उम्मीद जताई जा रही है कि इस यान द्वारा मंगल ग्रह से सम्बंधित विस्तृत जानकारी विस्तार से मिल सकेगी।
Views: 7








