तबादला एक्सप्रेस! पुलिस विभाग के 29 आईपीएस और चौदह पीपीएस अधिकारियों के बदले कार्यक्षेत्र

लखनऊ (उत्तर प्रदेश),28 नवम्बर 2018।नवम्बर माह के दूसरे हफ्ते से ही सत्ता के गलियारों से छनकर आ रही बड़ी खबर ने कई पुलिस अधिकारियों की नींद उड़ा रखी थी। पता चला था कि छठ पूजा के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में तबादला एक्सप्रेस दौड़ने वाली है। प्रदेश में बढ़ते अपराधों के कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भृकुटी तनी हुई है। जिसके कारण त्योहारों के बाद बड़ा विभागीय फेरबदल होने की पूरी सम्भावना है। सूत्रों की माने तो उसी समय स्थानान्तरण के क्रम में कई टिकट कन्फर्म तो कई टिकट वेटिंग में बताये जा रहे थे। एक तरफ जहां वेटिंग के अधिकारी अपने सीट के कन्फर्म होने को लेकर पशोपेश में रहे तो वहीं कन्फर्म टिकट वालों की धुकधुकी बढ़ी हुई चल रही थी।
उल्लेखनीय है कि कुछ समय पूर्व ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बढ़ते अपराध को लेकर पुलिसिंग में सुधार करने के लिए कहा था । बावजूद इसके बढ़ते क्राइम पर ब्रेक नहीं लगा। कल विभाग में हुए स्थानांतरण के क्रम में तबादले…
सर्वश्री ओम प्रकाश सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी, मिर्जा मंजर बेग को पुलिस अधीक्षक ललितपुर, सुनील गुप्ता को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर, श्रीमती पूनम को पुलिस अधीक्षक लखीमपुर खीरी, सुरेंद्र बहादुर को पुलिस अधीक्षक मऊ, सुनील कुमार सिंह द्वितीय को पुलिस अधीक्षक रायबरेली,एस आनंद को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़, गणेश प्रसाद को पुलिस अधीक्षक बांदा,अमित कुमार को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर, डॉक्टर सतीश कुमार को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी, रोहित सिंह सजवान को पुलिस अधीक्षक महाराजगंज, साहब रशीद खान को पुलिस अधीक्षक सहायक कंप्यूटर केंद्र लखनऊ बनाया गया है। कुलदीप नारायण को सेनानायक 33 वीं वाहिनी पीएसी झांसी, अशोक कुमार वर्मा को सेनानायक 30 वीं वाहिनी पीएसी गोंडा, अरुण कुमार श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक वूमेन पावर लाइन 1090 लखनऊ, विकास कुमार वैद्य को सेनानायक 26 वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर, सूर्यकांत त्रिपाठी को पुलिस अधीक्षक एटीसी सीतापुर, विनोद कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक लखनऊ को पुलिस मुख्यालय महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ से संबंध किया गया।
इसी क्रम में देव रंजन वर्मा को प्रतापगढ़ से हटाया गया, पुलिस महा निदेशालय के संबंध रामलाल वर्मा को लखीमपुर खीरी से हटाया गया, राजेश कुमार उप पुलिस अधीक्षक बलरामपुर से हटाया गया, राकेश प्रकाश सिंह महाराजगंज से हटे वीरेंद्र प्रताप श्रीवास्तव बाराबंकी से हटाए गए, पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक फायर सर्विस लखनऊ,सुजाता सिंह को सेनानायक वाहिनी पीएसी लखनऊ, विपिन कुमार मिश्रा को अंबेडकर नगर से हटाकर पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर बनाया गया, शालिनी पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर से पुलिस अधीक्षक अंबेडकर बनाया गया।


देखेें प्रेस नोट —

Views: 9

Advertisements

Leave a Reply