चेतावनी ! मुठभेड़ों में बाधा पैदा करने वालों से होगी सख्ती
पठानकोट (पंजाब),13 नवंबर 2018।आतंकवाद निरोधक अभियानों में बाधा उत्पन्न करने वालों को सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कल इससे बाज आने की चेतावनी दी। उन्होंने ऐसे लोगों को आतंकवादियों का समर्थक बताते हुए उन्हें कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। जनरल रावत ने कहा कि सुरक्षा बल आतंकवाद के वित्तपोषण, आतंकवाद में सहायक बनने वालों और आतंकवाद को बढ़ावा देने में शामिल लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने सीमा पर स्थिति के सम्बंध में कहा कि घुसपैठ नियंत्रण में है जबकि पाकिस्तानी सेना के संघर्षविराम उल्लंघनों का उचित जवाब दिया जा रहा है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि वे गलत सुचनाओं के दुष्प्रचार से बचें।
Views: 5
Advertisements







