छठ पूजा ! उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित

देहरादून (उत्तर प्रदेश), 12 नवंबर 2018। उत्तराखंड सरकार ने छठ पूजा के अवसर पर कल मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूडी द्वारा यहां जारी आदेश के मुताबिक छठ पूजा पर मंगलवार 13 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। हालांकि, इस आदेश में बैंकों, कोषागारों तथा उपकोषागारों को शामिल नहीं किया गया है ।


उल्लेखनीय है कि पहले छठ पूजा पर निर्बन्धित अवकाश घोषित किया गया था, जिसे संशोधित कर सार्वजनिक अवकाश कर दिया गया है।

Views: 22

Advertisements

Leave a Reply