मुठभेड़ ! सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को दी मौत
नई दिल्ली, 04 नवंबर 2018। सुरक्षा बलों ने कल रात जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में हुई मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल रशाम आतंकवादियों की क्षेत्र में मौजूदगी की सूचना के बाद खुदपोरा क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान आरम्भ किया जिससे नाराज आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जबाबी कार्यवाही में सुरक्षाबलों ने भी उनको लक्ष्य कर गोलियां चलायी। इइस मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया जबकि दो अन्य आतंकी भागने में सफल रहे। मृत आतंकवादियों की पहचान मोहम्मद इरफान भट और शाहिद मीर के रूप में हुई। बताया गया कि मीर 2004 के हथियारों के एक मामले में शामिल रहा जबकि भट पिछले साल आतंकवादियों से जुड़ा था।
Views: 3









