सौगात ! केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने किया पांच गावों के स्मार्ट गांव शिलापट्ट का उद्घाटन

गाजीपुर ,04 नवम्बर 2018। विज्ञान ने दुनिया मे हैसियत का पैमाना बदल दिया है। लोगों की हैसियत आज कम्युनिकेशन आधारित हो चुकी है। इंटरनेट के जुड़ाव से लोगों की हैसियत का अंदाजा लगाया जाने लगा है ।इंटरनेट आज लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन गया है।
उक्त वक्तव्य केन्द्रीय रेल व संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने आज जमानियां तहसील के सरैया ग्राम से पांच गावों के स्मार्ट पूर शीलापट्ट के अनावरण के पश्चात आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही।


उन्होंने वहीं से गाजीपुर में शिक्षा, स्वास्थ, संचार, रोजगार, मनोरंजन तथा वित्तीय सेवाओं सहित दैनिक जीवन के प्रत्येक आवश्यकताओं की समग्र सम्पूर्णता से सुसज्जित 5 स्मार्टपुर गांवो सरैंया, करहिया, भीमापार, दुल्लहपुर और सराय मुबारक का लोकार्पण शीलापट्ट का अनावरण कर किया। जनसभा को सम्बोधित करते हुए मनोज सिन्हा ने कहा कि भारत नेट के माध्यम से देश की सभी ढाई लाख ग्राम पंचायतों को हाई फाई नेटवर्क सेवा से जोडने का प्रयास हो रहा है । अबतक इस योजना के माध्यम से एक लाख से ज्यादा ग्राम पंचायतों को हाई स्पीड इंटरनेट से जोड़ा जा चुका है तथा शेष को मार्च 2019 तक जोड़ दिया जायेगा। उन्होंने इस स्मार्टपुर के विशेषताओं का मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि 300 से ज्यादा देश के प्रतिष्ठित डाक्टर इससे जुड़े हुए है। आजीविका सहित मनोरंजन व ज्ञानवर्धन का प्रबंध नोकिया ने कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज का युवा सिर्फ सपने नहीं देख रहा बल्कि उसके सपनो को पंख भी लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विगत चार वर्षों मे नयी ऊचाई को प्राप्त किया है। उससे पूर्व पूर्वी उ प्र सदैव उपेक्षा का शिकार रहा है परन्तु वह स्थिति आज दुर हो गयी है।। जिले के सांसद और केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा के विशेष प्रयास से जनपद के 10 गावों सरैया(जमानियां), जमुआव (करंडा), करहिया, सायर (भदौरा),सराय मुबारक (मरदह), दुल्लहपुर (जखनियां), पारा (मनिहारी), चक अब्दुल बहाव(गाजीपुर सदर), नायकडीह, भीमापार(सादात) में डीईएफ (डिजिटल एम्पावरमेंट फाउंडेशन) द्वारा नोकिया के सहयोग से तैयार पांच स्मार्टपुर गावों की सेवाएं शुरू हो गयी तथा शेष अन्य पांच गांवो मे भी इस सुविधा की सेवाएं अतिशीघ्र चालू कर दी जाएंगी।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर व वन्देमातरम गायन से किया गया। इस अवसर पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए सदर विधायक डा. संगीता बलवन्त ने कहा कि नोकिया द्वारा की जा रही समाज सेवा के क्षेत्र मे इस अप्रतिम सेवा के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं भी डिजिटल सेवा से जुड सकेंगी।
अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन करते हुए डीईएफ की सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर मेघना मैथ्यूज ने बताया की डीईएफ देश मे लगभग 15 वर्षों से डिजिटल के क्षेत्र मे काम कर रहे हैं । देश मे आठ राज्यों के लगभग 100 स्मार्टपुर गावों मे यह सुविधा दी जा रही है। हमारा लक्ष्य है कि देश के लगभग 500 गावों मे इस सुविधा का लाभ 2020 तक प्रदान कर दिया जाएगा। कहा कि इस सुविधा से गांवों से शहरों की ओर लोगों का पलायन रुकेगा क्योंकि इसके माध्यम से सारी सुविधाएं गावों मे उपलब्ध होगी। जिलाधिकारी के.बालाजी ने अपने सम्बोधन में इस पहल की भूरी भूरी प्रशंसा की।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह,कृष्णबिहारी राय,सुनील सिंह,मेठ बिंद, मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया,ओमप्रकाश राय,सूरेश बिंद,शशिकांत शर्मा, रासबिहारी राय, विनोद गुप्ता, गुड्डू प्रधान,अनिल पांडेय, लाभान्वित पाचों गावों के प्रधान ,नोकिया के राहुल चौधरी, तान्या भट्ट, शशिभूषण ठाकुर, रामनिशान ,अमरेंद्र सिंह व सिद्धार्थ शंकर ,अभिषेक, शिवम, हिमांशु, अनमोल, नवीन प्रधान सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक जन आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हरिनारायण हरिश ने किया।

Views: 6

Advertisements

Leave a Reply