उद्घाटन समारोह में हाथापाई ! मामला सिग्‍नेचर ब्रिज का

नई दिल्ली, 04 नवम्बर 2018 । दिल्‍ली के बहुप्रतीक्षित यमुना नदी पर बने सिग्‍नेचर ब्रिज के उद्धाटन से पहले ही भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष मनोज तिवारी के साथ वहां आप कार्यकर्ताओं संग धक्का मुक्की और हाथापाई की खबर आयी। इस सम्बन्ध में मनोज तिवारी ने कहा कि यह पुल उनके संसदीय क्षेत्र में आता है। उन्होंने कहा कि कई वर्षों से इसका काम रूका रहा था, सांसद बनने के बाद उन्‍होंने काम शुरू कराया था। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं और मुझे उद्घाटन के लिए न्‍योता दिया गया था। मैं यहां से सांसद हूं। फिर क्‍या दिक्‍कत है? क्‍या मैं कोई अपराधी हूं? पुलिस ने मुझे क्‍यों घेरा? मैं यहां उनका(अ‍रविंद केजरीवाल) स्‍वागत करने आया हूं। आप और पुलिस ने मुझे बदतमीजी की।
ज्ञातव्य है कि ब्रिज के निर्माण की योजना दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के कार्यकाल में ही बनी थी ,परन्तु उद्घाटन समारोह का दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को न्योता नहीं दिया गया है। इस पर दिल्ली की आप सरकार का कहना है कि उद्घाटन के लिए विशेष न्योते की जरूरत नहीं क्योंकि आईटीओ पर बने स्काईवॉक के उद्घाटन पर मुख्यमंत्री केजरीवाल को भी नहीं बुलाया गया था।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply