प्रतिभाग ! ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),01नवम्बर 2018 ।युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा आयोजित ब्लाक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को सादात ब्लाक के आदर्श राष्ट्रीय माता रामताजी देवी प्राथमिक विद्यालय दशरथपुर के क्रीड़ा स्थल पर संपन्न हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि रामराज सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक द्वारा किया गया। इसके उपरांत उन्होने परेड की सलामी ली। प्रतियोगिता में सादात ब्लाक के विभिन्न गांव के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
संध्या तक चली विभिन्न प्रतियोगिताओं में बालकों की दौड़ प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में प्रिंस यादव, 400 मीटर में विनोद यादव,800 मीटर में रमाकांत सिंह यादव,1500 मीटर में रमाकांत सिंह यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की
दौड़ प्रतियोगिता केे 100 मीटर दौड़ में चन्द्रकला मौर्या, 400 मीटर में प्रिया यादव
,800 मीटर में चन्द्रकला मौर्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में बोझवा तो बालिका वर्ग में चिलबिलिया विजयी हुए। समस्त विजयी प्रतिभागियों को विभाग द्वारा पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर विद्यालय के पबन्धक रामजीत यादव द्वारा सम्मानित किया गया।
क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी बाबूराम यादव ने सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर उनके जीवन आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर देशहित में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रतियोगिता संपन्न होने पर सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर
योगेंद्र राम,देवसरन यादव,राजकुमार सिंह, राजेन्द्र यादव, रामवृक्ष यादव,रामनरायन, रामदयाल, उमेश, तेज वहादुर यादव,संजय यादव, रामकिशुन चौहान सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्यजन तथा पीआरडी के जवान उपस्थित रहे।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply