आतंकियों से मुठभेड़ ! सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को किया ढेर
नई दिल्ली, 01नवंबर 2018। आतंकियों से हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मौत की नींद सुला दिया। बताया गया कि सेंटर कश्मीर के बडगाम जिले के बुजगू एरिजल क्षेत्र में जारी मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने अब तक 3 आतंकियों को मार गिराया है। कल रात आतंकियों के एक घर में छिपे होने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने उस क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया और आतंकियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। इससे क्षुब्ध आतंकियों ने अचानक से फायरिंग शुरू कर दी। जिसके जवाब में भारतीय जवानों ने भी जवाबी गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें तीन आतंकी मारे गये।ढेर हो गए। सुरक्षाबलों ने वहां और आतंकियों के छिपे होने की आशंका जाहिर की है, जिसके चलते पूरे इलाके की नाकाबंदी करते हुए सर्च आॅपरेशन शुरू किया गया है। सुरक्षाबलों ने स्थानीय लोगों से मुठभेड़ क्षेत्र से दूर रहने की अपील की गई है।
Views: 4








