राम मन्दिर ! मुलायम की बहू ने कहा, अयोध्या में बनना चाहिए
लखनऊ (उत्तर प्रदेश),01नवंबर 2018।
सपा संस्थापक और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बहू अर्पणा यादव, जो सपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुकी हैं, ने अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया जाना चाहिए। अर्पणा यादव के इस बयान से समाजवादी पार्टी स्तब्ध है। उल्लेखनीय है कि स्वयं मुलायम सिंह पर कारसेवकों पर गोलियां चलवाने का भी आरोप है और समाजवादी पार्टी राम मन्दिर मुद्दे पर बयान देने से बचती रही है।अर्पणा यादव ने इसके साथ ही सर्वोच्च न्यायालय पर पूरा भरोसा व्यक्त किया। सपाजनों का कहना है कि इसे अन्यथा नहीं लेना चाहिए क्योंकि पिछले दिनों अखिलेश यादव ने भी कहा था कि राम मंदिर बनना चाहिए ताकि यह मुद्दा सदैव के लिए समाप्त हो जाए।
Views: 5








