सिपाही भर्ती! आवेदन की प्रक्रिया नहीं हुई शुरू, लगेगा समय

लखनऊ (उत्तर प्रदेश),01 नवम्बर 2018।उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आन लाइन आवेदन की तैयारी अभी पूरी न होने के चलते आवेदन की प्रक्रिया शुरु नहीं की गयी है। प्रदेश में 51216 सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की आज से आनलाइन आवेदन लिए जाने थे। लेकिन तकनीकी खामियों के चलते यह प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी।भर्ती बोर्ड के चेयरमैन जीपी शर्मा ने बताया कि कुछ तकनीकी समस्या के चलते सिपाही भर्ती के लिए आनलाइन फार्म नहीं लिया जा रहा है। जल्द ही समस्या को दूर कर लिया जाएगा और फिर विस्तृत शिड्यूल भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर नई तिथि बताई जाएगी। प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने कहा कि फार्म भरे जाने की तारीख भले ही आगे बढ़ गयी परन्तु परीक्षा निर्धारित समय पर ही कराई जाएगी। बताया गया है कि पूरी प्रक्रिया को शुरू करने में दस दिन या उससे अधिक का समय लग सकता है।


Views: 6


Leave a Reply