पटेल जयन्ती! कहीं विचार गोष्ठी तो कहीं दौड़ आयोजित कर जिलेवासियों ने किया नमन
गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),31अक्टुबर 2018।लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती आज शिक्षण संस्थानों व सार्वजनिक स्थानों पर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। आज ही देश की पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय श्रीमती इन्दिरागाँधी के बलिदान को शौर्य एवं सहादत दिवस के रूप मे मनाया गया। विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओ ने लौहपुरूष सरदार पटेल को आधुनिक भारत के निर्माण मे मील का पत्थर बताते हुए उनकी निर्भीकता को नमन किया।

नेताओं तथा वक्ताओं ने उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनसे सीख लेकर राष्ट्र हित में कार्य करने का आह्वान किया। स्वर्गीय रामधारी राय शिक्षण संस्थान व श्री रूद्र एसएनके इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन देवा में वक्ताओं ने लौहपुरुष को नमन करते हुए लोगों से उनके पदचिन्हो पर चलने का आह्वान किया । इस मौके पर जोगेन्द्र प्रसाद, मुन्नालाल, भृगुनाथ राम, राजनाथ यादव, शशिकला आदि लोग उपस्थित थे ।ओमआदिशक्ति केबी इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन इनामीपुर, ओम मां आदिशक्ति के वी पब्लिक स्कूल व ओम आदि शक्ति इन्स्टृयूट आफ एजुकेशन के कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रबंधक शारदानंद राय ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल निर्भीक कर्तव्य निष्ठ एवं ईमानदारी के पर्याय थे। स्वतंत्रता प्राप्ति के उपरांत रियासतों को एक में करने की जिम्मेदारी उन्हें दी गयी थी। उन्होंने कम समय में ही 560 से अधिक रियासतों को भारत में विलय कर राष्ट्र की एकता और अखंडता का परिचय दिया। इस मौके पर पर विंध्याचल राय, संजय कुमार राय,अरुण कुमार राय,मुन्ना लाल, मेघनाथ,योगेश यादव, रजनीश पांडेय आदि उपस्थित रहेे। श्री विक्रमा चौबे संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवा, डॉक्टर राममनोहर लोहिया महाविद्यालय झोटारी, मां शारदा महिला महाविद्यालय जलालाबाद सहित क्षेत्र के संस्थानों में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई तो वहीं खङौरा गांव मे युवा समाज सेवी अजय पाण्डेय के संयोजकत्व मे दौङ का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ सेना के जवान उमेश कुमार पाण्डेय ने झंडी दिखाकर किया। इसी क्रम मे अनिता बृजलाल सोशल वेलफेयर एण्ड एजुकेशनल ट्रस्ट चकमलूक (सिखङी) पर विचार गोष्ठी आयोजित कर देश के दोनो महान विभूतियो को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।वक्ताओ ने आज के राष्ट्रीय परिवेश मे सरदार पटेल के विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया और दृढसंकल्पित श्रीमती इंदिरा गाँधी के बलिदान को शौर्य दिवस के रूप मे याद करते हुए उनके कार्यों पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर बृजलाल यादव,पियूष यादव, गीतकार गौरीशंकर पाण्डेय सरस,डाक्टर रामविलास यादव,पप्पू यादव,देवेंद्र चौहान, रमेश यादव आदि उपस्थित रहे ।
रिपोर्ट – गौरीशंकर पाण्डेय
Views: 10








