भारत-जापान शिखरवार्ता ! दो दिवसीय यात्रा पर प्रधानमंत्री मोदी पहुंचेंगे जापान

नयी दिल्ली,26 अक्टूबर 2018। जापान के प्रधानमंत्री के साथ वार्षिक भारत-जापान की तेरहवीं शिखरवार्ता में भाग लेने हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 अक्टूबर को जापान की दो दिवसीय यात्रा पर जा रहे हैं। इस यात्रा में रक्षा तथा व्यापार जैसे प्रमुख क्षेत्रों में संबंध और मजबूत करने, भारत-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग का विस्तार करने, तीसरी दुनिया में संयुक्त बुनियादी संरचना परियोजनाएं संचालित करने के सम्बंध में ध्यान दिया जाएगा।
विदेश सचिव विजय गोखले ने संवाददाताओं को बताया कि यह पांचवीं बैठक होगी जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिस्सा लेंगे। एबे प्रधानमंत्री मोदी को रविवार को निजी रात्रिभोज के लिए यामानाशी में अपने निजी आवास पर ले जायेंगे। इसके बाद दोनों नेता ट्रेन से तोक्या जाएंगे। यामानाशी तोक्यो से करीब 110 किलोमीटर दूर है और माउंट फुजी समेत कई सुंदर पर्वतों से घिरा है। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री एबे की ओर यह बहुत ही विशेष भावाभिव्यक्ति होगी। रविवार की दोपहर को एबे एक होटल में मोदी के लिए अनौपचारिक रूप से दोपहर का भोज आयोजित करेंगे। गोखले ने कहा, ‘‘दोनों नेताओं की शिखर बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा एक अहम मुद्दा होगा । हम समझते हैं कि कोरियाई प्रायद्वीप से जुड़े मुद्दों में जापान की रूचि को देखते हुए इस पर चर्चा होगी। हम निश्चित तौर पर आतंकवाद एवं सीमा के आरपार अपराध के विषय पर अपनी चिंता व्यक्त करेंगे जो हमारे लिये महत्वपूर्ण है।’’


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply