भाजपा में महिलाओं का हित सुरक्षित
गाजीपुर(उत्तर प्रदेश), 26अक्टूबर 2018। भाजपा महिला मोर्चा की बैठक आज जिला कार्यालय पर मोर्चा की अध्यक्ष रूद्रा पांडेय की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई।बैठक मे महिला मोर्चा को बुथ स्तर पर शक्तिशाली बनाने विषय पर चर्चा हुई।बैठक को सम्बोधित करती हुई महिला मोर्चा की काशी क्षेत्र मंत्री अंजना श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का यह कार्यकाल महिलाओं के सशक्तिकरण के रूप मे जाना जायेगा।उन्होंने कहा कि जनधन योजना महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन मे सहयोगी सिद्ध हुई है तथा सरकार के द्वारा गरीब घरों तक रसोई गैस का पहुचाना महिलाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति चलाई गयी अप्रतिम योजना है। जिलाध्यक्ष रुद्रा पांडेय ने सबके प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक उन्नति,उत्थान तथा भावनात्मक समृद्धि मे भाजपा के अलावा किसी भी राजनैतिक दल के पास कोई सोच या संवेदना नहीं है।
बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी के नीतियों तथा सरकार की योजनाओं का लाभ तथा जानकारी महिलाओं मे पहुचाना महिला मोर्चा की जिम्मेदारी है ताकि सरकार व पार्टी के नीतियों का लाभ समाज के वंचित व जरूरत मंद लोगों को मिल सके। बैठक को जिलामहामंत्री रामनरेश कुशवाहा, पुर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीरा श्रीवास्तव, रंजू शर्मा ने भी सम्बोधित किया। बैठक मे कौशल्या सिंह, रत्ना सरोज, शीला सोनकर,डा प्रियंका शर्मा, नीलम सिंह,निर्मला पाठक, रेनु गुप्ता, पुनम मौर्य,माया राजभर, साधना यादव,शुभा राय,बुच्ची बिंद,रेखा राय,जुही शर्मा, मंजू गौतम, गुडिया सिंह,व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,मंजुला राय सहित आदि अन्य महिलाएं उपस्थित रही।
बैठक का संचालन महिला मोर्चा की महामंत्री विभा पाल ने किया।
Views: 7









