लूट ! डेयरी पर हमला कर लूटे 18 भैंस
मुजफ्फरनगर(उत्तर प्रदेश),26 अक्टूबर 2018। हौसलाबुलन्द हथियारबंद लूटेरों के गिरोह ने गांव में स्थित डेयरी पर हमला कर, डेयरी मालिक को बंधक बना वहां से 18 भैंसों को खोल ले गए। घटना गुरुवार को रतनपुरी गांव में घटी। करीब 25 की संख्या में आये बदमाश जबरदस्ती डेयरी में घुस गये और डेयरी के मालिक नरेश कुमार और उनके बेटे मोहित को अपने कब्जे में कर उनकी क्षबाइक और दोनों के मोबाइल फोन भी छीन लिये। वे दो गाड़ियों में भैंसों को वहां से ले गये। सभी भैंस की कीमत लगभग 20 लाख रुपये बतायी जा रही है। लूट की इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने के बाहर सड़क जामकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
Views: 7
Advertisements









