केमिकल से खुन ! मिलावटी खुन सहित सात संदिग्ध चढ़े एसटीएफ के हत्थे
लखनऊ (उत्तर प्रदेश), 26 अक्टुबर 2018।केमिकल और पानी मिश्रित कर रक्त का व्यवसाय करने वाले गिरोह के सात लोगों को एसटीएफ ने कल देर रात अपनी गिरफ्त में ले लिया। एसटीएफ ने यह कारर्वाई कल देर रात मड़ियांव स्थित मेडिसिन एंड ब्लड बैंक हॉस्पिटल और बीएनके हॉस्पिटल में छापेमारी कर की और उनके पास से आठ यूनिट रक्त बरामद हुआ, जिसकी जांच की जा रही है। देर रात तक एसटीएफ ब्लड बैंक के दस्तावेज और कर्मचारियों का ब्यौरा खंगालती रही । एसटीएफ ने गिरोह के मुखिया नसीम की निशानदेही पर देर रात तक फैजुल्लागंज और कैंट में दबिश दी। गिरोह के लोगों के घर से खून बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद हुए हैं।इस काले कारनामे में लिप्त लोगों में जहां हड़कम्प मच गया है वहीं एसटीएफ मामले में लिप्त लोगों की धर पकड़ हेतु चौकन्ना है।
Views: 9








