हांगकांग ! पीएनबी मामले में ईडी ने नीरव मोदी की संपत्ति की कुर्क
नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर 2018। पंजाब नेशनल बैंक में दो अरब अमेरिकी डॉलर की धोखाधड़ी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हीरा कारोबारी नीरव मोदी की 255 करोड़ रुपए की संपत्ति हांगकांग में कुर्क की है। एजेंसी ने बताया कि उसने इन संपत्तियों को कुर्क करने के लिए धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत आदेश जारी किया है। बताया कि ये कीमती चीजें नीरव मोदी की दुबई स्थित कंपनियों से 26 जहाजों में लादकर हांगकांग स्थित उनकी कंपनियों को भेजी गई थी जिसका नियंत्रण उनके पास है। ईडी ने बताया कि जांच के दौरान इन सभी खेपों की कीमत, प्राप्त करने वाले, भेजनेवाले, मालिकाना हक सभी का पता किया गया और सबूत जुटाने और सामानों का मूल्य जानने के बाद उसे कुर्क किया गया। कुर्क संपत्ति का मूल्य 34.97 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 255 करोड़ रुपये बताया गया है।
हालिया आदेश के बाद भगोड़े नीरव मोदी की अब तक कुल 4,744 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।
Views: 6









