सौगात !बक्सर से वाराणसी हेतु शीघ्र मिलेगी नई मेमो ट्रेन
गाजीपुर (उत्तर प्रदेश), 21अक्टुबर 2018। जमानिया रेलवे स्टेशन पर आज विकास कार्यों के लोकार्पण के दौरान रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बक्सर से वाराणसी जाने के लिए एक नई मेमो ट्रेन की सौगात देने की घोषणा की। मनोज सिन्हा ने आज जमानियां रेलवे स्टेशन पर 9 करोड़ की लागत से 24 कोच के ट्रेन के लिए प्लेटफार्म विस्तारीकरण व यात्री सुविधाओं से जुड़े कार्य का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज वाराणसी ही नहीं आसपास के जनपद गाजीपुर मऊ बलिया विकास की धारा से जुड़ गए हैं। इस दौरान लोकार्पण समारोह में रेलवे स्टेशन पर काफी संख्या में क्षेत्रीय जनता व पार्टी के नेता और कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
Views: 3
Advertisements









