मेडिकल कालेज ! स्थापना के लिए शासन ने स्वीकृति किया 220 करोड़ की धनराशि

गाजीपुर(उत्तर प्रदेश),16अक्टुबर 2018। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज लखनऊ में सम्पन्न कैबिनेट की बैठक में जिले को मेडिकल कालेज के लिए धनराशि स्वीकृति कर सरकार ने गाजीपुर वासियों को नवरात्रि का तोहफा दिया है। सरकार के इस तोहफे से जनपदवासियों में खुशी व्याप्त है और जनपदवासी तहेदिल से योगी आदित्यनाथ का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। कैविनेट बैठक में गाजीपुर में मेडिकल कालेज के निर्माण के लिए 220.45 करोड़ रूपए का बजट स्वीकार कर लिया। उल्लेखनीय है कि मंत्री मंडल ने प्रदेश में सात मेडिकल कालेजों को एटा 216.8 करोड़, देवरिया 201.9 करोड़, फतेपुर 212.50 करोड़, गाजीपुर 220.45 करोड़, हरदोई 206.33 करोड़, प्रतापगढ़ 213 करोड़, सिद्धार्थनगर 245.11 करोड़ का बजट दिया है।


Views: 9

Advertisements

Leave a Reply