गोवा कांग्रेस ! टूटा भ्रम, एक पायदान लुढ़की

नई दिल्ली, 17 अक्टुबर 2018। गोवा में भाजपा ने सरकार पर मड़राते संकट को दूर करते हुए कांग्रेस को जबरदस्त पटकनी दे डाली है। गोवा कांग्रेस के दो विधायक कल भाजपा खेमे में पहुंच कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इसके साथ ही गोवा में कांग्रेस से सबसे बड़े दल का तमगा भी छिन गया। बताया गया कि कांग्रेस के विधायक दयानंद सोपते और सुभाष शिरोडकर कल सबेरे केंद्रीय मंत्री श्रीपद नायक के साथ दिल्ली पहुंचे थे और फिर उन्होंने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से उनके निवास पर भेंट की थी। मुलाकात के बाद सुभाष शिरोडकर ने कहा कि हम भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं और शीघ्र ही और विधायक भाजपा ज्वाइन करेंगे।भाजपा मुख्यालय पर कल केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में गोवा कांग्रेस के दो विधायक सुभाष शिरोडकर और दयानंद सोप्ते ने भाजपा की सदस्यता ले ली।


भाजपा ने बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दोनों विधायकों को दल में शामिल किया।
उक्त अवसर पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उनका मुंह मीठा कराते हुए उन्हें अंगवस्त्रम और बुके के साथ सदस्यता प्रमाणपत्र प्रदान किया।
ज्ञातव्य है कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को चिकित्सकों ने एक सप्ताह आराम करने की सलाह दी है। इससे पूर्व एम्स में 15 सितंबर से इलाज करा रहे पर्रिकर को रविवार को डिस्चार्ज किया गया था। इसके बाद पर्रिकर को गोवा के डोना पाउला में उनके निजी आवास पर सरकारी गोवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) के चिकित्सकदल द्वारा तैयार अस्थायी चिकित्सा सेवा केंद्र में रखा गया है।

Views: 6

Advertisements

Leave a Reply