प्रयागराज !जी हां इलाहाबाद हुआ प्रयागराज, कैबिनेट बैठक में लगी मुहर
लखनऊ(उत्तर प्रदेश),16 अक्टुबर 2018।लोकभवन में आज सम्पन्न प्रदेश कैबिनेट की बैठक में इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आरम्भ बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगी। कैबिनेट के इस फैसले के बाद साधु-संतों ने ख़ुशी का इजहार किया है। इसे लेकर वहां संगम तट पर भी लोग उत्साहित रहे। संगम पर आने वाले श्रद्धालुओं से लेकर तीर्थ पुरोहित समाज और प्रयागवाल सभा ने सीएम योगी के इस फैसला का स्वागत किया है।
बैठकोपरांत सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने प्रेस प्रतिनिधियों को यह जानकारी दी। प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने पर कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। अब जिले का ही नाम ही नहीं, बल्कि जहां जहां भी इलाहाबाद नाम का प्रयोग किया गया है उसे बदलकर प्रयागराज किया जायेगा।
Views: 6









