तस्करी ! एक अरब रुपये हेरोइन संग दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली,16 अक्टुबर 2018। अपनी कर्मठता का परिचय देते हुए दिल्‍ली पुलिस ने चाय की पत्‍ती लदी ट्रक से एक अरब रुपये की हेरोइन संग दो तस्करों को गिरफ्तार कर सराहनीय कार्य किया है।
ड्रग्‍स की इतनी बड़ी खेप के पकड़े जाने से महकमें में सनसनी फैल गयी । पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों से इसके बावत पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के प्रयास में लगी है। दोनों अपराधी साहिद और घनश्‍याम हैं।
पता चला है कि खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने चाय की पत्ती लदी ट्रक को रोककर जांच की तो चाय की पत्तियों के बीच छुपाकर रखी पच्चीस किग्रा
हिरोइन बरामद हुई। दिल्‍ली पुलिस के अनुसार ड्रग्‍स म्यामांर से मणीपुर, पटना, वाराणसी, लखनऊ से दिल्‍ली लाई जा रही थीअनुमान है कि अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में इस ड्रग्‍स की कीमत करीब एक अरब रुपये होगी।


Views: 7


Leave a Reply