दुर्घटना ! नहर में गिरी बस, 5 यात्रियों की मौत 20 घायल

हुगली (पश्चिम बंगाल),16 अक्टुबर 2018। जिले के हरिपाल में गजमौर के पास दकातिया खाल नहर में आज सबेरे एक बस के गिरने से जहां पांच यात्रियों की मौत हो गई वहीं 20 यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए ।
पुलिस अधीक्षक सुकेश जैन के अनुसार कोलकाता की बस सबेरे लगभग 9 बजे हुगली जा रही थी तभी वह अनियंत्रित होकरे नहर में जा गिरी। बस के नहर में गिरते ही चीख पुकार मच गयी। घटना की जानकारी होते ही स्थानीय लोग तथा पुलिसकर्मी बचाव कार्य में जुट गए। सभी घायलों को हरिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया । पुलिस शवों को बाहर निकालकर उनकी शिनाख्त कराने में जूटी रही।


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply