मॉडल पेपर ! यूपी बोर्ड परीक्षा 2019 हेतु जारी
इलाहाबाद(उत्तर प्रदेश),15अक्टुबर 2018।यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी में लगे छात्र छात्राओं हेतु बोर्ड ने परीक्षा की तर्ज पर मॉडल प्रश्न पत्र जारी कर दिया है। अभ्यर्थी माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर जाकर माडल प्रश्न पत्रों को डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षार्थियों की सुविधा और तैयारी हेतु परीक्षा आरम्भ से करीब पांच महीने पहले प्रश्न पत्र जारी होने से अभ्यर्थी परीक्षा के पैटर्न के बारे में समझकर उसकी तैयारी बेहतर ढंग से कर सकेंगे।
बताया गया है कि इंटरमीडिएट के सभी विषयों के मॉडल पेपर तथा हाईस्कूल के गणित व विज्ञान के प्रश्न पत्र अपलोड कर दिये गये हैं। अन्य विषयों के माडल पेपर शीघ्र उपलब्ध कराये जायेंगे। हाईस्कूल में गणित व विज्ञान सबसे कठिन विषय होते हैं, इसलिए सबसे पहले इन्हीं दोनों विषयों के पेपर अपलोड किए गए हैं। शीघ्र ही अन्य बिषयों के माडल पेपर भी लोड कर दिये जायेंगे।
Views: 4









